केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गुजरात पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों को आई पी एस की पदोन्नति दी++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात पुलिस सेवा के 6 अधिकारियों को मिला IPS का दर्जा, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली/गांधीनगर, 02 जुलाई 2026। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने गुजरात पुलिस सेवा (GPS) के छह अधिकारियों को पदोन्नति के आधार पर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में नियुक्ति प्रदान की है। इस संबंध में 2 जुलाई 2026 को आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई।

जारी अधिसूचना के अनुसार, इन अधिकारियों को Select List-2025 के अंतर्गत भारतीय पुलिस सेवा में शामिल करते हुए गुजरात कैडर आवंटित किया गया है। यह पदोन्नति गुजरात पुलिस सेवा के अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य एवं अनुभव को देखते हुए प्रदान की गई है।

IPS में पदोन्नत किए गए अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

राजदीपसिंह एन. नकुम

भारतकुमार बी. राठौड़

प्रफुल वी. वाणिया

राजेशकुमार टी. परमार

कल्पेशकुमार एम. चावड़ा

रोकेश डी. देसाई

अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारी एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रहेंगे तथा भारतीय पुलिस सेवा (प्रोबेशन) नियमों के तहत निर्धारित इंडक्शन ट्रेनिंग पूर्ण करेंगे। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद वे भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

गृह मंत्रालय के इस निर्णय से गुजरात पुलिस सेवा के अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। इसे राज्य पुलिस बल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अरुण भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply