गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी // कामदार की मौत+++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के पांडेसरा जी आई डी सी स्थित टेक्सटाइल मिल में करंट लगने से 20 वर्षीय मजदूर की मौत, परिजनों ने CCTV फुटेज सार्वजनिक करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की

सूरत, 2 जुलाई।

सूरत के पांडेसरा GIDC क्षेत्र स्थित एक टेक्सटाइल मिल में कार्य के दौरान बिजली का करंट लगने से 20 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक के साथ-साथ मिल प्रबंधन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

मृतक की पहचान सनी कुमार गुप्ता (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार का निवासी था और वर्तमान में पांडेसरा के गणेश नगर में अपने परिवार के साथ रहकर मिल में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात ड्यूटी के दौरान हुआ, जब वह मिल में काम कर रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि मिल में सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। परिजनों ने मिल प्रबंधन की लापरवाही की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों ने घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए मिल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज सार्वजनिक करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि फुटेज से पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही पांडेसरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मिल में विद्युत सुरक्षा और श्रमिक सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply