गुजरात प्रदेश सुरत शहर में जी यस टी डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई l 50 लाख की चोरी पकड़ी गई

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, VIP सैलूनों में सप्लाई करने वाले कॉस्मेटिक कारोबारियों की 50 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई

सूरत, जीएसटी विभाग ने कर चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शहर के ब्यूटी प्रोडक्ट होलसेल कारोबारियों और एक टेक्सटाइल व्यापारी के यहां छापेमार कार्रवाई कर लगभग 50 लाख रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा किया है। विभाग की यह कार्रवाई लगातार दो दिनों तक चली।

जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि कुछ होलसेल कारोबारी शहर के VIP सैलूनों में ब्यूटी प्रोडक्ट की सप्लाई कर रहे थे, लेकिन वास्तविक बिक्री की तुलना में कम कारोबार दिखाकर जीएसटी की चोरी कर रहे थे। जांच के दौरान स्टॉक और बिक्री के रिकॉर्ड में भी अंतर पाया गया।

जीएसटी अधिकारियों ने वराछा, कतारगाम और खटोदरा क्षेत्र में कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान चार होलसेल कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए, जिनमें से दो कारोबारियों द्वारा कर चोरी किए जाने की पुष्टि हुई।

इसके अलावा रिंग रोड स्थित एक टेक्सटाइल व्यापारी के यहां भी जांच की गई, जहां स्टॉक और दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के साथ कम कारोबार दर्शाकर टैक्स बचाने का मामला सामने आया।

सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान यह भी संकेत मिले हैं कि कुछ सैलून ग्राहकों को पूर्ण बिल जारी नहीं कर रहे थे और कम राशि के बिल बनाकर शेष भुगतान नकद में ले रहे थे। ऐसे में आने वाले समय में सैलून संचालकों की भी जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

जीएसटी विभाग का कहना है कि कर चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन व्यापारियों द्वारा बिक्री छिपाकर या गलत दस्तावेजों के आधार पर टैक्स चोरी की जाएगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली मे गुंजा श्याम नाम झूले पर विराजे बाबा श्याम: भक्ति मे झूमें श्याम प्रेमी

    किरावली में गूंजा श्याम नाम, झूले पर विराजे बाबा श्याम; भक्ति में झूमे श्याम प्रेमी   किरावली। श्री श्याम साँवरा भक्ति मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को किरावली में बाबा…

    गुजरात प्रदेश सरकार का आयोजन या दिखावा आम आदमी का सवाल

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मौत के बाद ही क्यों जागता है गुजरात का तंत्र? दिखावे की कार्रवाई नहीं, स्थायी कार्रवाई और जवाबदेही तय हो: जनहित में…

    Leave a Reply