गुजरात प्रदेश सुरत शहर में महिला वकील ने फर्जी पुलिस पर+++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

महिला अधिवक्ता को धमकी देने वाले कथित फर्जी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग, रांदेर पुलिस में शिकायत

सूरत की एक महिला अधिवक्ता ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रांदेर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोपी पर धमकी देने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा झूठे आपराधिक मामले में फंसाने और नोटरी की मान्यता रद्द कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला अधिवक्ता के मुवक्किल को फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया। इसके बाद महिला अधिवक्ता से भी संपर्क कर उन्हें झूठे केस में फंसाने, नोटरी रद्द कराने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। घटना कथित रूप से वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले के दौरान हुई।

महिला अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके दो साथी अधिवक्ताओं से भी अभद्र भाषा में बातचीत की और उन्हें भी धमकियां दीं। मामले की पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग शिकायत के साथ पुलिस को सौंप दी गई है।

पीड़ित अधिवक्ता ने रांदेर पुलिस से मांग की है कि आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में भी चिंता का माहौल है। उनका कहना है कि यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर अधिवक्ताओं को धमका सकता है, तो यह कानून व्यवस्था और न्यायिक प्रक्रिया दोनों के लिए गंभीर विषय है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्लास्टिक और फेंके गए तार में फंसा आठ फुट लंबा अजगर, अपनी जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष: वाइल्डलाइफ़ एसओएस ने बचाया

    संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा केवाइल्डलाइफ़ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट ने आगरा के सिकंदरा छेत्र से रेप्टाइल्स बचाने के दो अनोखे ऑपरेशन किए। उन्होंने एक आठ फ़ीट लंबे अजगर को बचाया,…

    विद्युत शवदाह गृह के वातानुकूलित प्रतीक्षालय का लोकार्पण — समाज सेवा की प्रेरक मिसाल

    अर्जुन रौतेला आगरा। समाज सेवा का वास्तविक स्वरूप वही है, जो बिना किसी अपेक्षा के जनकल्याण के लिए समर्पित हो। इसी भावना को साकार करते हुए श्याम बंसल एवं डॉ.…

    Leave a Reply