गुजरात प्रदेश कच्छ में नव निर्मित पुल धराशाई

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश कच्छ में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, बड़ा हादसा टला

गुजरात प्रदेश कच्छ जिले के गागोदर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक ढह गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा सुरक्षा के मद्देनज़र राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही तत्काल रोक दी गई। प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं निरीक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ। राहत की बात यह है कि घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों द्वारा पुल के ढहने के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी समीक्षा की जाएगी।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें। घटना की विस्तृत जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अरुण भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply