गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री को 7 दिन का++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के

वराछा में अवैध लारी- गल्लों के खिलाफ भाजपा नगर सेवक का अल्टीमेटम, 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के वराछा क्षेत्र में बढ़ते अवैध लारी-गल्लों और अतिक्रमण से उत्पन्न ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर भाजपा नगर सेवक काव्या कच्छड़िया ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे स्थानीय नागरिकों के साथ सड़क पर उतरकर जन आंदोलन करेंगी।

नगर सेवक ने अपने पत्र में कहा है कि वराछा क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से लगी लारियों और गल्लों के कारण प्रतिदिन लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों तथा आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं, एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसे आपात कालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों से सभी अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाए जाएं, पुलिस और संबंधित विभागों के संयुक्त अभियान चलाए जाएं, अतिक्रमण दोबारा न हो इसके लिए नियमित पेट्रोलिंग की जाए तथा अवैध कब्जों को संरक्षण देने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

काव्या कच्छाडीयां ने कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के वराछा पुलिस की बड़ी कार्यवाही सात लोगों को किया गिरफ्तार

    वराछा पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 आरोपी गिरफ्तार सूरत: वराछा पुलिस स्टेशन की सर्विलांस टीम ने संतोषीनगर सोसायटी, संजय गार्डन अपार्टमेंट के पास सार्वजनिक स्थान…

    शिक्षा जगत मे नई पहल डॉक्टर सौरभ अरुण भाई नायक

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट शिक्षा को स्मार्ट बनाने की दिशा में StudySnap का अभिनव प्रयास सूरत: आधुनिक तकनीक के साथ शिक्षा व्यवस्था को अधिक सरल, तेज और…

    Leave a Reply