गुजरात प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्यवाही+++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

कोर्ट कमिश्नर की नोटिस हटाने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत लेते सिटी सिविल कोर्ट के सहायक क्लर्क को एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

अहमदाबाद, गुजरात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अहमदाबाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी सिविल एवं सेशंस कोर्ट के कमिश्नर कार्यालय में कार्यरत एक सहायक क्लर्क को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी नारायणपुरा स्थित धरती सर्कल के पास ट्रैप कार्रवाई के दौरान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता और उसके पड़ोसी के बीच कॉमन कंपाउंड की दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में अदालत की ओर से शिकायतकर्ता के घर पर कोर्ट कमिश्नर की नोटिस चस्पा की गई थी। आरोप है कि उक्त नोटिस हटाने के एवज में सहायक क्लर्क अशोकभाई मावाभाई पटेल ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने मामले की शिकायत एसीबी से की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप आयोजित किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार करते ही एसीबी की टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी ने आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के विरुद्ध एसीबी की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply