गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ के बाद कीचड़ और कचरे के कारण++++++-

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन सूरत में कीचड़ और गंदगी बनी बड़ी चुनौती; सफाई अभियान तेज

सूरत, शहर में लगातार तीन दिनों तक आई बाढ़ का पानी अब पूरी तरह उतर चुका है, लेकिन इसके बाद कीचड़, कचरे और बदबू ने नागरिकों की परेशानी बढ़ा दी है। कई प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, गलियों, घरों और दुकानों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे जनजीवन अभी भी सामान्य नहीं हो पाया है।

बाढ़ के बाद अनेक इलाकों में सड़कों पर कीचड़ की मोटी परत जम गई है। घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सफाई में लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छरों के प्रकोप और जलजनित तथा संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूरत महानगरपालिका ने युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया है। विभिन्न क्षेत्रों में कीचड़ हटाने, कचरा उठाने, जल निकासी, फॉगिंग तथा कीटाणुनाशक दवाओं के छिड़काव का कार्य लगातार जारी है। मनपा के अधिकारी और कर्मचारी प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रहे हैं तथा अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतें तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। प्रशासन का लक्ष्य जल्द से जल्द सभी प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल करना है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

    अर्जुन रौतेला आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सोमवार को जन्माष्टमी पर्व एवं शिक्षक दिवस समारोह श्रद्धा, उल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में जहां भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं…

    ताजनगरी में 13 सितंबर को सजेगा भव्य इलेक्ट्रिक एक्सपो, जुटेंगे प्रदेशभर के विद्युत व्यापारी

    अर्जुन रौतेला आगरा। ताजनगरी में पहली बार प्रदेशभर के विद्युत व्यापारियों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। आगरा इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर्स एंड मर्चेंट्स एसोसिएशन की ओर से प्रादेशिक कार्यकारिणी सभा…

    Leave a Reply