बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को किरावली स्थित मौनी बाबा मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने 21 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विहिप के प्रतीक चिन्ह के रूप में बरगद का पौधा भी लगाया गया।

इससे पूर्व मुकेश खांडेकर का किरावली चेयरमैन अभिजीत सिंह के कैंप कार्यालय पर विश्व हिंदू परिषद सीकरी जिला टोली द्वारा साफा पहनाकर, पटका ओढ़ाकर एवं राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज में पर्यावरण संरक्षण, सेवा और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

इस अवसर पर बजरंगदल प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी, प्रांत गौरक्षा प्रमुख जी.पी. पाठक, रामप्रकाश फौजी, विहिप जिला अध्यक्ष सत्येंद्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष आर.के. इंदौलिया, अचल रावत, पवन इंदौलिया, योगी, जितेंद्र कुमार, श्याम हरि (आरएसएस), महेश शर्मा, भूदेव शर्मा, मोनू पचौरी, जितेंद्र, मनोज, रिंकू शर्मा, ओमी, राकेश गर्ग, सोनू पहलवान, योगेश इंदौलिया, दीवान सिंह सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संवाददाता नीरज तिवारी की रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    अवैध तोड़फोड़ करने वाले नगर निगम अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार

    अर्जुन रौतेला आगरा। विगत सप्ताह नगर निगम द्वारा नॉर्थ विजयनगर कॉलोनी में एक संपत्ति पर की गई तोड़फोड़ को अवैध और अन्याय पूर्ण बताते हुए पीड़ित परिवार ने प्रेस वार्ता…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ पीड़ित परिवार को सरकार से मिली आर्थिक सहायता++++++1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत: 3,209 लोगों को ₹3.70 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता सूरत, 15 जुलाई।…

    Leave a Reply