गुजरात प्रदेश सुरत शहर में बाढ़ पीड़ित परिवार को सरकार से मिली आर्थिक सहायता++++++1

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत: 3,209 लोगों को ₹3.70 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

सूरत, 15 जुलाई।

सूरत शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सहायता वितरण अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर तेजस परमार के मार्गदर्शन में प्रभावित नागरिकों तक आर्थिक सहायता पहुँचाई जा रही है।

प्रशासन द्वारा अब तक शहर के छह प्रभावित तालुकों में 3,209 बाढ़ प्रभावितों को ₹3.70 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित की जा चुकी है। वहीं 13 जुलाई तक 3,715 लाभार्थियों को ₹3.48 करोड़ से अधिक की नकद सहायता एवं घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि प्रदान की गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार राहत वितरण कार्य युद्धस्तर पर जारी है और पात्र लाभार्थियों तक सहायता शीघ्र पहुँचाने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है। विभिन्न तालुकों में नकद सहायता तथा घरेलू क्षति के लिए आर्थिक मदद लगातार वितरित की जा रही है।

प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित किसी भी पात्र परिवार को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा तथा सहायता वितरण की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और तत्परता के साथ जारी रहेगी।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply