टी एन न्यूज़ 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
16 जुलाई को सचिन में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट, कनकपुर हाउसिंग बोर्ड, सचिन द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पवित्र एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को किया जाएगा। रथयात्रा धार्मिक परंपराओं एवं वैदिक विधि-विधान के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक निकाली जाएगी।
रथयात्रा के दिन प्रातः 11:30 बजे पाहंडी बीजे, 12:00 बजे छेरा पहंरा (श्री दिलीप तिबरेवाल ‘राजा’ द्वारा) तथा 12:30 बजे रथ खींचने का शुभारंभ (श्री चित्रसेन पाधी ‘मंत्री’ द्वारा) किया जाएगा।
रथयात्रा श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर राजमार्ग, सचिन स्टेशन रोड, एल.डी. हाई स्कूल रोड, सचिन गांव राम मंदिर, सूरत-नवसारी रोड एवं स्लम बोर्ड होते हुए श्री गुंडिचा मंदिर, कनकपुर, सचिन पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा।
इस अवसर पर श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं से अपने परिवार एवं मित्रों सहित रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
रथयात्रा के उपरांत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। 20 जुलाई को मौसी मां मंदिर (स्लम बोर्ड, सचिन) में हेरा पंचमी एवं भजन संध्या, 24 जुलाई को बहुदा यात्रा, 25 जुलाई को सुनाबेशा एवं भजन संध्या, 26 जुलाई को अधरपाना तथा 27 जुलाई को नीलाद्रि बीजे का आयोजन होगा
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel




