दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन-4 में चमके आगरा के दो रचनाकार

अर्जुन रौतेला आगरा। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के चर्चित कार्यक्रम वंस मोर सीजन- 4 कवि सम्मेलन में लखनऊ, मेरठ और शाहजहाँपुर के साथ आगरा भी चमका। आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती चेतना शर्मा सँग कुमार ललित के काव्य-पाठ को देश के जाने-माने कवियों की सराहना मिली।


राम शब्द बेनूर के निर्देशन और संयोजन तथा जाने-माने हास्य कवि स्माइल मैन डॉ. सर्वेश अस्थाना के बेहतरीन संचालन में आगरा की सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती चेतना शर्मा और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित कवि कुमार ललित को भी काव्य पाठ करने का सुअवसर मिला।


एक से एक उम्दा दोहों के बाद कुमार ललित का यह गीत सबके दिलों पर छा गया। गीत का मुखड़ा प्रस्तुत है – ” सृष्टि का विज्ञान साँसों की सतत आराधना है। जिंदगी बस हाथ में जल रोकने की साधना है..”


इनके साथ मेरठ के विख्यात कवि सौरभ जैन ‘सुमन’ और शाहजहाँपुर के डॉ. इंदु अजनबी ने भी अपने काव्य- पाठ से सबको भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का प्रसारण 20 जुलाई, सोमवार को शाम 7:30 बजे केवल डीडी यूपी पर किया जाएगा।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत छात्राओं ने लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    अर्जुन रौतेला आगरा। गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्यालय में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय…

    गुजरात प्रदेश पुलिस ने राजस्थान पुलिस को सौंपा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट राजस्थान के चोरी के मामले का वांछित आरोपी खेड़ ब्रह्मा पुलिस के हत्थे चढ़ा, राजस्थान पुलिस को सौंपा खेड़ब्रह्मा, 16 जुलाई। खेड़ब्रह्मा पुलिस…

    Leave a Reply