आजमगढ़ मंडल के जिलाधिकारियों का तबादला,आजमगढ़ के अमृत त्रिपाठी होंगे डी एम

आजमगढ़ 6 जनवरी 2022
आम चुनाव 2022 विधानसभा की अधिसूचना जारी होने से ठीक पहले भाजपा सरकार 13 आइएएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें पांच जिलों के जिलाधिकारी तथा अयोध्या के कमिश्नर को बदला गया है। रामनगरी अयोध्या में जमीन खरीदने के मामले में चर्चा में थे।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को 13 प्रशासनिक अफसरों का स्थानांतरण किया है। इसमें पांच जिलों के आला प्रशासनिक अधिकारी भी हैं। प्रदेश में पांच जिलाधिकारी बदले गए हैं। आजमगढ़, मऊ, बलिया, अमेठी और शाहजहांपुर में नए जिलाधिकारी को तैनात किया गया है। अयोध्या मंडल के आयुक्त एमपी अग्रवाल का भी तबादला किया गया है। एमपी अग्रवाल का नाम रामनगरी अयोध्या में जमीनें खरीदने के मामले में आया था। उन्हें देवीपाटन मंडल का आयुक्त बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिनवा को अयोध्या मंडल का आयुक्त तैनात किया गया है।
डीएम अमेठी अरुण कुमार को डीएम मऊ के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद राकेश कुमार मिश्रा अब डीएम अमेठी होंगे। डीएम आजमगढ़ राजेश कुमार अब मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर होंगे। मुख्य सचिव के स्टाफ अफसर अमृत त्रिपाठी को डीएम आजमगढ़ के पद पर भेजा गया है। डीएम बलिया अदिति सिंह को अपर आयुक्त वाणिज्य कर बनाया गया है। डीएम शाहजहांपुर इंद्र विक्रम सिंह को अब डीएम बलिया होंगे। निदेशक भूमि अध्याप्ति, राजस्व परिषद के पद पर तैनात रहे उमेश प्रताप सिंह को डीएम शाहजहांपुर बनाया गया है।

रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply