अर्जुन रौतेला आगरा। केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटर एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष, महासचिव, मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष पदों के चुनाव रविवार को यूथ हॉस्टल, संजय प्लेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव परिणाम के अनुसार दिग्विजय सिंह को एसोसिएशन का अध्यक्ष, किशन शर्मा को महासचिव, ललित कुमार यादव को मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख तथा वीरेंद्र सिंह बंटी सेवला को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का एसोसिएशन के सदस्यों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

नवनिर्वाचित मीडिया एवं जनसंपर्क प्रमुख ललित कुमार यादव ने बताया कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य केबल टीवी, ब्रॉडबैंड, आईपीटीवी एवं ओटीटी सेवाओं को स्थानीय सर्विस प्रोवाइडरों के माध्यम से ग्राहकों तक बेहतर एवं सुगम रूप में पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा के बावजूद स्थानीय सर्विस प्रोवाइडर किफायती मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक योजनाओं के साथ-साथ त्वरित और व्यक्तिगत सेवाओं के कारण ग्राहकों का विश्वास लगातार जीत रहे हैं।

उन्होंने बताया कि स्थानीय केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर अपने ग्राहकों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं। ग्राहकों के जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों की जानकारी रखते हुए उन्हें व्यक्तिगत रूप से अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से शुभकामनाएं भी दी जाती हैं। इसके अलावा, प्रत्येक क्षेत्र में स्थानीय संपर्क नंबर उपलब्ध होने से ग्राहक आवश्यकता पड़ने पर आसानी से अपने सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क कर सकते हैं।
ललित यादव ने कहा कि आगरा के स्थानीय केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड ऑपरेटरों द्वारा अस्पतालों, होटलों, शोरूमों, फैक्ट्रियों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले आम धारणा थी कि बड़ी कंपनियां ही ऐसे व्यावसायिक संस्थानों को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकती हैं, लेकिन अब यह सोच बदल रही है। बेहतर स्थानीय सहयोग, त्वरित तकनीकी सहायता और किफायती योजनाओं के कारण व्यावसायिक संस्थान भी स्थानीय सर्विस प्रोवाइडरों को मनोरंजन एवं इंटरनेट सेवाओं के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं।

चुनाव प्रक्रिया को वरिष्ठ पत्रकार ब्रजभूषण एवं बृजेश सिंह सहित केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड क्षेत्र के वरिष्ठ सर्विस प्रोवाइडर संजीव टंडन, जगदीश नरूला, विजय लांबा, प्रमोद गौर, संजय खटीक, संजय गुप्ता एवं सोनू प्रजापति ने सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे केबल टीवी एवं ब्रॉडबैंड व्यवसायियों के हितों की रक्षा, स्थानीय सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने तथा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिलकर कार्य करेंगे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




