नगर पंचायत किरावली मे चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया ध्वजारोहण

किरावली। नगर पंचायत किरावली परिसर में चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अभिजीत सिंह इंदौलिया ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं। नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में गीतम सभासद, विनोद सभासद, प्रेम सिंह इंदौलिया, रामनरेश इंदौलिया, गुलाबो देवी, रिहाना बेगम, बेताल सभासद, पवन इंदौलिया, प्रमोद सभासद, लच्छो सभासद, शहीदो सभासद, फौरन सिंह, जगदीश मित्तल सभासद, पप्पू लम्बरदार, दुर्गा नेता, तारा इंदौलिया, नरेश बिट्टू, आर.के. इंदौलिया सहित नगर पंचायत के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सम्मानित जन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता और नगर के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के जाने माने उद्योगपति श्री कमल विजय तुलस्यान जी के +-++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सु टैक्स को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े कमल विजय तुलसियान की बैंकिंग क्षेत्र में 50 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा पूरी, उनके नाम पर ऑडिटोरियम…

    स्टेट मॉनिटरिंग सेल की बड़ी कार्रवाही 26 लाख 80000 का मुद्दा माल जप्त+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत जिले के कामरेज में विदेशी शराब तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश, 26.80 लाख रुपये का मुद्देमाल जब्त **स्टेट मॉनिटरिंग सेल…

    Leave a Reply