गुजरात प्रदेश सुमल डेयरी विवाद++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

सुमुल डेयरी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव अचानक स्थगित, जयेश पटेल ने आंदोलन की चेतावनी दी

सूरत: सूरत की सुमुल डेयरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को होने वाली चुनाव प्रक्रिया अचानक स्थगित किए जाने से दक्षिण गुजरात के सहकारी एवं राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मच गई है।

चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध में सुमुल डेयरी के पूर्व निदेशक जयेशभाई देसाई ने शासन एवं संबंधित तंत्र के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने चुनाव स्थगित करने के निर्णय पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

जयेशभाई देसाई ने स्पष्ट शब्दों में 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि आगामी 10 दिनों में सुमुल डेयरी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की नई तारीख घोषित नहीं की जाती है, तो लाखों पशुपालकों के साथ गांधीजी के मार्ग पर चलते हुए सुमुल डेयरी का घेराव किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारी विभाग की व्यवस्था के कारण सुमुल डेयरी में लंबे समय तक प्रशासक का शासन रहा। 12 अगस्त को प्रशासक का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी निर्वाचित प्रतिनिधियों को सत्ता सौंपने में देरी की जा रही है।

उन्होंने मांग की कि चुनाव प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की नई तारीख तत्काल घोषित की जाए।

जयेशभाई देसाई ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर निर्धारित समय में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पशुपालकों के साथ व्यापक आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन एवं सहकारी विभाग की होगी

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

    Leave a Reply