अर्जुन रौतेला आगरा। खुले पंख परिवार द्वारा 16 अगस्त को संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय, बलकेश्वर में भव्य रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 251 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कल्पनाशक्ति, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों के उत्साह और कला के प्रति जुनून ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश चौधरी, पुष्कल गुप्ता, मनमोहन चावला, रत्ना शर्मा, प्रकृति शर्मा एवं जयश्री अग्रवाल मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजन में खुले पंख परिवार की ओर से आनंद अग्रवाल, राजकुमार जौहरी, अतुल अग्रवाल, आशू गोयल, भोलानाथ अग्रवाल, योगेश जैन, निक्की जौहरी, अनुज मित्तल, तरंग सिंघल, अनमोल अग्रवाल, प्रतीक सिंघल, मनीष चोपड़ा, रंजना अग्रवाल, अर्चना जैन, चंचल गोयल, शालिनी गोयल, राधिका चोपड़ा, अनिश्का अग्रवाल, हार्दिक अग्रवाल, प्रियांशी जैन, पूजा जैन, सुधांशु पचौरी एवं अंकित गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

खुले पंख परिवार ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना परिवार का प्रमुख उद्देश्य है। इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी बच्चों, शिक्षा, पर्यावरण एवं समाजसेवा से जुड़े रचनात्मक और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




