अर्जुन रौतेला, आगरा। बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज के मेले में कैलाशपुरी मंदिर की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल की ओर से मदिया कटरा चौराहे पर स्वागत मंच लगाया गया। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित किए जा रहे इस स्वागत मंच का उद्घाटन सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने बाबा जाहरवीर के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। मंच पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत कर उन्हें जलपान कराया गया और बाबा जाहरवीर के प्रति उनकी आस्था को नमन किया गया।

इस अवसर पर सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज ऐसे लोकदेवता हैं, जिन्हें समाज के विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोग श्रद्धा एवं आस्था के साथ मानते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा जाहरवीर को सांप के विष को दूर करने वाले लोकदेवता के रूप में पूजा जाता है। इसी तरह समाज में फैलाए जा रहे नफरत के जहर को भी आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और एकता के माध्यम से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को मेले की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

विनय अग्रवाल ने कहा कि बाबा जाहरवीर के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और उनकी कठिन यात्रा को देखते हुए लगातार तीसरे वर्ष स्वागत एवं अभिनंदन मंच लगाया गया है। इस मंच के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं का स्वागत और सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगरा के विभिन्न वाल्मीकि क्षेत्रों से श्रद्धालु 10 से 50 लोगों की टोलियों में बाबा जाहरवीर की छड़ी लेकर कैलाशपुरी मंदिर के लिए रवाना होते हैं। इन छड़ियों की लंबाई करीब 29 से 50 फीट तक होती है और इन्हें आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ छड़ी लेकर मंदिर पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के बाद भी उनका जनसंपर्क और सामाजिक सक्रियता लगातार बनी हुई है। वे विभिन्न समाजों और वर्गों के कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से संवाद करते हैं।

स्वागत मंच लगाने का उद्देश्य किसी राजनीतिक गतिविधि के बजाय श्रद्धालुओं की सेवा और उनके प्रति सम्मान प्रकट करना है।
स्वागत मंच पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी रामजीलाल विद्यार्थी, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, गिरीश गोयल, एडवोकेट इरशाद अहमद, विमल वाल्मीकि, दिनेश यादव, हिमांशु यादव, भानु प्रताप सिंह, अजय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शशांक बंसल, अनिल भारती, सुमित चौहान, मसरूर कुरैशी, पठान कुरैशी, अजीज भाई, मनीष सिंह जाटव, सोनेलाल कश्यप, आकाश अग्रवाल, बबलू यादव, राजकुमार माहौर, नवीन चंचल, हुकुम सिंह एवं जयाराम प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




