अर्जुन रौतेला आगरा। ग्लो वर्ल्ड कान्वेंट स्कूल में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रभा दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन कोहली ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रध्वज फहराते ही उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।
मुख्य अतिथि नितिन कोहली ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधक श्री बृजनंदन दीक्षित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि जिन वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई, उन पर प्रत्येक भारतीय को गर्व होना चाहिए। उन्हीं के संघर्ष का परिणाम है कि आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की माताओं को भी नमन करते हुए कहा कि ऐसी माताओं को भी सलाम है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूतों को जन्म दिया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद अभिभावकों, शिक्षकों और अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सूची शर्मा एवं भव्य दीक्षित ने किया। समारोह को सफल बनाने मे गीता वर्मा, रागिनी तिवारी, निशा, पिंकी, शेफाली शर्मा, रामसर, चिरायु दीक्षित तथा एक्टिविटी इंचार्ज अनुष्का ठाकुर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने भी देशहित में सदैव आगे बढ़ने और राष्ट्र की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel



