हरियाली तीज महोत्सव में लोकगीतों की धूम, हेमा शर्मा बनीं तीज क्वीन

अर्जुन रौतेला आगरा। महिला जन कल्याण सोसायटी आगरा की ओर से आयोजित हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक रंगों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शानदार संचालन महिला जिला प्रमुख, भारतीय किसान संघ की शिखा जादौन ने किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कवयित्री डॉ. यशोधरा यादव ‘यशो’ रहीं।


सोसायटी की अध्यक्ष भावना शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष पर्व है, जिसमें महिलाएं पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।


कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीत, मल्हार, भजन एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने पारंपरिक श्रृंगार और प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें हेमा शर्मा को हरियाली तीज क्वीन चुना गया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।


सोसायटी की सदस्य एवं ग्राम पंचायत बहरामपुर की प्रधान चंद्रकला बघेल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महिलाओं से अपील की कि इस बार रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के साथ एक पौधा भी उपहार में दें। उन्होंने कहा कि भाई से पौधे की सुरक्षा का वचन लें और जब भी मायके आएं, उसकी देखभाल स्वयं करें।


आयोजन के दौरान महिलाओं ने सावन की मल्हार और लोकगीतों पर जमकर उत्सव मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही और पूरा माहौल सावन की उमंग, हरियाली तथा भारतीय संस्कृति के रंगों से सराबोर नजर आया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर पुलिस कि बड़ी कार्रवाई+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सुरत शहर के कापोद्रा पुलिस ने कार वॉशिंग गैराज में छापा मारकर विदेशी शराब का जखीरा पकड़ा जन्माष्टमी पर्व को ध्यान…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल रैगिंग मामले में कोर्ट ने++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट नवी सिविल हॉस्पिटल सूरत रैगिंग मामले में आरोपी डॉक्टर को अग्रिम जमानत से राहत नहीं, कोर्ट ने याचिका खारिज की सूरत: सिविल अस्पताल…

    Leave a Reply