यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी शाखा का शुभारंभ

अर्जुन रौतेला, आगरा। ट्रांस यमुना कॉलोनी के फेस वन स्थित बी-223 में यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एकेडमी की दूसरी शाखा का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ से किया गया। इस दौरान एकेडमी से जुड़े पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए नियमित प्रशिक्षण के महत्व पर जोर दिया।

एनएसआई प्रशिक्षक एवं एकेडमी के प्रशिक्षक शिवम गुप्ता ने बताया कि एकेडमी का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं अनुशासित युवा ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भागीदारी निभा सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर खिलाड़ियों को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि एकेडमी की मुख्य शाखा कालिंदी विहार, पेठा नगरी, सौ फुटा रोड पर संचालित हो रही है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर कई खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। एकेडमी से प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों ने न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

विभिन्न ताइक्वांडो अकादमी के प्रशिक्षक जितेंद्र कुशवाह, शुभम सिंह गोविंद अग्रवाल ने बताया कि यूनिवर्सल ताइक्वांडो स्पोर्ट्स अकादमी को एमएसएमई एवं क्रीड़ा भारती द्वारा द्वारा मान्यता प्राप्त होने के कारण खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता रहा है।

रवींद्र गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, अभिंद्र सिंह, हिमांशु कुशवाह, निखिल गुप्ता, संचय मित्तल, श्वेता सिकरवार, शिवानी चौहान आदि ने कहा कि नई शाखा शुरू होने से ट्रांस यमुना क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को ताइक्वांडो प्रशिक्षण का अवसर स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। आयोजकों ने अभिभावकों से बच्चों को खेलों से जोड़ने और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित करने की अपील की।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    गुजरात के ऐतिहासिक धरोहर की मुलाकात पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त*********

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   गुजरात की यात्रा पर आए भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने अडालज की ऐतिहासिक वाव की प्रशंसा की गुजरात…

    Leave a Reply