फतेहपुर सीकरी। ख़्वाजा निज़ामुद्दीन औलिया रहमतुल्लाह अलेह (दिल्ली) के 723 वां उर्स मुबारक के मोके पर हज़रत शेख़ सलीम चिश्ती की दरगाह में कुल शरीफ़ की रस्म अदा की गई।
सुबह 10 बजे पीरज़ादा सैफ़ मियां चिश्ती ने दरगाह पर अकीदतमंदों के साथ चादरपोशी,गुलपोशी,कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ की,
फातिहा ख्वानी,शिजरा ख्वानी, तिलावते कुरआन के बाद आने वाले अकीदतमंदो को लंगर तकसीम किया गया।
शाही कव्वालों ने निजा़मुद्दीन औलिया की शान में सलाम पेश किया जिसको सुनकर अकीदतमंद झूम उठे।
हज़रत ख़्वाजा सैय्यद मुहम्मद निज़ामुद्दीन औलिया (महबूब-ए-इलाही) का सालाना उर्स मुबारक हर साल इस्लामिक कैलेंडर के चौथे महीने यानी रबी-उल-आख़िर की 17, 18 और 19 तारीख को दिल्ली स्थित उनकी पाक दरगाह शरीफ़ में बेहद अक़ीदत के साथ मनाया जाता है।
इन दिनों दरगाह परिसर और उर्स महल में देश-विदेश से आए मशहूर कव्वालों द्वारा सूफियाना कव्वाली का नज़राना पेश किया जाता है। साथ ही मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी जाती हैं। इसी रस्म को दरगाह फतेहपुर सीकरी में हर साल मनाया जाता है
इस मौके पर हाफ़िज़ आलम रज़ा,अनवार कुरैशी, बदरुद्दीन कुरैशी,आकिब हुसैन,चांद भाई, अब्दुल कदीर, मोहम्मद रफीक, शानू,फहीम भाई, मुस्तकीम, बाबा आदि मौजूद रहे।

Updated Video





Subscribe to my channel





