अप्सा फिएस्टा-2026 का भव्य आगाज, 10 हजार से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

अर्जुन रौतेला आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के वार्षिक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘अप्सा फिएस्टा-2026’ का गुरुवार को गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा में भव्य पोस्टर विमोचन के साथ औपचारिक शंखनाद हुआ। फिएस्टा में अप्सा के 60 सदस्य विद्यालयों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे।
अप्सा फिएस्टा का शुभारंभ 5 अक्टूबर को गायत्री पब्लिक स्कूल में होगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 17 अक्टूबर को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए साझा मंच उपलब्ध कराने के साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।
इस वर्ष आयोजन में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया है। फिएस्टा की अधिकांश प्रक्रियाएं डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएंगी, जिससे कागज की बचत के साथ संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक फिएस्टा की 17 गतिविधियां 57 वर्गों में 26 विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी।


अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिताओं और खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, भाईचारा, सहयोग और एकता जैसे मानवीय गुण विकसित होते हैं। अप्सा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
सचिव डॉ. गिरधर शर्मा ने कहा कि इस बार फिएस्टा में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को भी प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि जीत-हार परिस्थितियों पर निर्भर हो सकती है, लेकिन प्रतिभागिता जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी है। कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न चतुर्वेदी ने कहा कि फिएस्टा का मुख्य उद्देश्य 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना है।
संयुक्त सचिव एवं फिएस्टा समन्वयक त्रिलोक सिंह राणा तथा उपाध्यक्ष डॉ. जी.एस. राणा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
फिएस्टा में ड्रॉइंग एंड पेंटिंग, एकल एवं समूह गायन, हिंदी-अंग्रेजी निबंध लेखन, हिंदी-अंग्रेजी वाद-विवाद, एकल एवं समूह नृत्य, रंगोली, कोलाज, फैंसी ड्रेस, एलोक्यूशन, कलात्मक लेखन और प्रश्नोत्तरी समेत विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां आयोजित होंगी।


पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. गिरधर शर्मा, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, डॉ. जी.एस. राणा, फादर रॉय डोल्फस, त्रिलोक सिंह राणा, सीमा सहजपाल, युवराज राणा, डॉ. मानवेंद्र शर्मा, मनीष गुप्ता, रेनू त्रिवेदी, डॉ. फिरोज खान, बीना उपाध्याय, पूर्णिमा सिंह, डी.के. अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    नरदेव चौधरी बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर।

    कोसी कलां नरदेव चौधरी बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री, क्षेत्र में खुशी की लहर। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर समाधान कराने की उम्मीद, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मजदूरों को मिला न्याय+++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के 10 लाख से अधिक श्रमिकों के लिए राहत की खबर, साप्ताहिक अवकाश की मांग को मिली मंजूरी सूरत,…

    Leave a Reply