सूरत के पांडेसरा नेम नगर में माता रानी के भव्य जागरण और तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की आराधना का भव्य आयोजन
सूरत:
पांडेसरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेम नगर में इन दिनों शारदीय नवरात्रि की धूम पूरी-पूरी शान के साथ देखने को मिल रही है। यहाँ स्थानीय भक्तों द्वारा माता रानी के दरबार में भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं का भारी उत्साह उमड़ रहा है।
धूमधाम और नाच-गाणे के साथ सजा माता का दरबार
कार्यक्रम के दौरान नेम नगर का पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। भव्य पंडाल में माता रानी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते-गाते नजर आए और पूरी रात भक्ति की गंगा बहती रही। भक्तों ने पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ माँ की आराधना की, जिससे पूरा क्षेत्र माता के जयकारों से गूंज उठा।
माँ चंद्रघंटा का हुआ विशेष पूजन (तीसरा दिन)
नवरात्रि के पावन पर्व के तीसरे दिन, माँ दुर्गा के तृतीय स्वरूप माँ चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई। इस दौरान भक्तों ने माँ के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
आयोजन समिति और कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान
इस सफल और भव्य आयोजन को संपन्न कराने में आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री विजय सिंह जी एवं उनके समस्त समर्पित कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही। आयोजन को सुचारू रूप से चलाने और व्यवस्थाओं को संभालने में मुख्य रूप से
1 श्री मनोज ओझा जी
2 श्री हरिचन्द्र राय जी
अन्य सभी सह-कार्यकर्ता और साथीगण पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहे, जिनकी देखरेख में यह धार्मिक अनुष्ठान भव्य रूप से आगे बढ़ रहा है।
रिपोर्टर
प्रशांत शुक्ल TN News 24 Surat
Updated Video






Subscribe to my channel







