गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
**अहमदाबाद में गुजरात प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित भव्य संविधान रैली का सफल समापन, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हजारों कांग्रेसजन हुए एकजुट**
**रणदीप सिंह सुरजेवाला, अमित चावड़ा एवं डॉ. तुषार चौधरी के नेतृत्व में निकली रैली ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दिया मजबूत संदेश**
गुजरात प्रदेश अहमदाबाद की धरती पर गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित भव्य संविधान रैली का सफलतापूर्वक समापन हुआ। संविधान, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गुजरात कांग्रेस के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में आयोजित इस रैली ने लोकतंत्र के प्रति कांग्रेस की प्रतिबद्धता को मजबूती से प्रदर्शित किया। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमित चावड़ा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. तुषार चौधरी ने भी रैली का नेतृत्व किया और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह एवं जोश भर दिया।
रैली के माध्यम से संविधान की मूल भावना, समानता, सामाजिक न्याय, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया।
कांग्रेस नेताओं ने संकल्प व्यक्त किया कि देश के संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी। संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है।
इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट
Updated Video





Subscribe to my channel



