शिवजी का दुग्धाभिषेक कर सीटू चौहान ने लिया एत्मादपुर के विकास का संकल्प, सैकड़ों युवा जुटे

एत्मादपुर। भाजपा नेता सीटू चौहान (इं. किशन) ने एत्मादपुर स्थित पुण्यश्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्मारक पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को सोने-चांदी का मुकुट पहनाकर क्षेत्र के विकास, जनसेवा और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों युवा एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

सीटू चौहान ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जैसी महान विभूति की प्रतिमा के समक्ष फोटो कराने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसा महसूस होता है कि लोकमाता ने स्वयं उन्हें यहां बुलाया है। भगवान शिव से प्रार्थना की कि एत्मादपुर क्षेत्र में विकास का मार्ग प्रशस्त हो और जनकल्याण के कार्यों को गति मिले।

उन्होंने कहा कि टिकट मिले या न मिले, वह वर्ष 2012 से क्षेत्र की सेवा में जुटे हैं और आगे भी जनसेवा जारी रखेंगे। पैसों के नाम पर टिकट लेने तथा दूसरी पार्टियों में जाने की बातें कर ब्लैकमेलिंग करने वालों को क्षेत्र की जनता स्वीकार नहीं करेगी।
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर देते हुए सीटू चौहान ने सवाल उठाया कि विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड और श्रमिक कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए समाजसेवियों को आगे क्यों आना पड़ रहा है? उन्होंने दावा किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी टीम करीब 300 करोड़ रुपये के लाभ क्षेत्र के लोगों तक पहुंचाने में सहयोग कर चुकी है।


क्षेत्रीय समस्याओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग आयुष्मान कार्ड के अभाव में इलाज के लिए परेशान क्यों हों, पोखरे भरे होने के बावजूद जलेसर रोड के गड्ढे क्यों नहीं भरे जा रहे और विभिन्न पंचायतों के परिक्रमा मार्ग बदहाल क्यों हैं? उन्होंने पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का दो वर्ष बाद भी अनावरण न होने का मुद्दा उठाते हुए इन समस्याओं के समाधान की आवश्यकता बताई।

सीटू चौहान ने खंदौली क्षेत्र में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने के प्रयासों की जानकारी देते हुए सामाजिक समरसता और जनभावनाओं के सम्मान को अपनी प्राथमिकता बताया। कार्यक्रम के दौरान भगवान भोलेनाथ और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जयकारों से परिसर गूंज उठा।


इस अवसर पर पूर्व फौजी डीपी सिंह बघेल, भूरी सिंह तानगढ़ी, ब्रजेश नारायण बघेल, सोनू, कन्हैया लाल, दीपक बघेल, प्रवीन, सुनील, मीरा देवी, सरिता, शकुंतला देवी, रविन्द्र शर्मा, बसंत यादव, नवीन परमार, बंटी चौहान, विष्णु पंडित, अविनाश सिकरवार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर ए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (S O G) एवम् पांडेसरा पुलिस कि बड़ी कार्यवाही

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में नशे के कारोबार पर SOG का बड़ा प्रहार, एक ही दिन में 17 मामले दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार* गांजा, मेफेड्रोन और…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लाल दरवाजा पुलिस स्टेशन विस्तार से 645 बोतल विदेशी शराब जप्त

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में शराबबंदी के दावों पर सवाल! भाजपा के वार्ड नंबर 12 के महामंत्री बताए जा रहे व्यक्ति के मकान से 645…

    Leave a Reply