बहराइच * राष्ट्रीय लोक मंच , महामना मालवीय मिशन ने की अपील अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें * मनोज त्रिपाठी ,

राष्ट्रीय लोक मंच के तत्वावधान में आज महामना मालवीय मिशन ,किसान परिषद व बाबा जय गुरुदेव व गायत्री परिवार के सदस्य पदाधिकारियों ने भारत नेपाल सीमावर्ती इलाके में स्थित जमदान न्याय पंचायत के लक्ष्मणपुर , लसोरवा , होलिया , जानकी गाँव , सती जोर , चरदा आदि गांवों में सघन भृमण कर आम जन से राष्ट्रीय विचारों से ओतप्रोत व सामाजिक हिन्दू धार्मिक हितों की चिंता करने वाले राष्ट्रवादी संगठन से जुड़े प्रत्याशी को शत प्रतिशत मतदान करने का आवाहन किया ।
मालवीय मिशन अध्यक्ष बहराइच (अवध) संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट बताया कि , इन गांव में रहने वाले ग्रामीणों को राष्ट्रीय , सामाजिक व धार्मिक मुद्दों से अवगत करा कर एक मात्र राष्ट्रवादी हिन्दू समाज व राष्ट्र रक्षक पार्टी से जुड़े प्रत्याशी को मतदान करने का आग्रह घर-घर जाकर किया गया ।
लोक जागरण मंच सीमावर्ती क्षेत्र संयोजक प्रचारक दौलत जी ने समूह में घर – घर जाकर समाजिक समरसता का संदेश दिया और हिन्दू धर्म को विश्व का सर्वोत्तम धर्म बताते हुए लोगों से हिन्दू समाज हित रक्षक व विकास से जुड़े राष्ट्रीय पार्टी के ही प्रत्याशी को मतदान करने का आग्रह किया ।
राष्ट्रीय लोक मंच द्वारा आयोजित सघन जन सम्पर्क अभियान का संयोजन व संचालन समाजसेवी चन्द्र प्रकाश मिश्र ने किया।
इस अवसर पर विभिन्न समाजिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी भोपाल मिश्र , समाजसेवी जोगराज वर्मा , समाजसेवी देवेन्द्र वर्मा , रमेश मिश्र , विक्रम यादव , समाजसेवी डॉ आर एस गुप्ता , दिलीप सिंह व सिपाही लाल वर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में सामुहिक रूप से सीमावर्ती इलाकों में नशा उन्मूलन महाअभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया । मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ TN News 24 बहराइच ,8081466787 , मास्क का प्रयोग करें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply