खाटू श्याम प्रांगण में धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया

रिपोर्टर:सत्यवीर सैन

खेरली, 31 अगस्त 2021

खाटूश्याम मंदिर महिला मण्डल द्वारा खाटू श्याम मंदिर पर नंद उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण के जन्मोपरांत नंद बाबा के घर उत्सव मनाया गया था इसी परम्परा पर समस्त महिला मण्डल ने गीत संगीत का कार्यक्रम करते हुए बधाइयों के साथ नृत्य कर आनंद लिया। इससे पूर्व मंदिर प्रांगण सजाया गया और श्याम बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। बालक को श्री कृष्ण का स्वरूप प्रदान कर नंदबाबा और यशोदा मैया का रूप बनाया गया । नृत्य, संगीत और बधाइयों के पश्चात भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मधु अग्रवाल, साधना बंसल, सीमा अग्रवाल, सीमा खंडेलवाल, आशा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा शर्मा, अनीता मित्तल सहित संपूर्ण महिला मण्डल उपस्थित था।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    29वें रोज़े की फज़ीलत के बीच इफ़्तार का भव्य आयोजन, रोज़ेदारों की उमड़ी भीड़

    मुकद्दस माह रमज़ान के 29वें रोज़े की खास फज़ीलत के बीच दरगाह हज़रत शैख़ सलीम चिश्ती में सामूहिक अफ़्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 4000 से अधिक बड़ी संख्या…

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    Leave a Reply