एस पी आर ए के नेतृत्व में निकला तिरंगा यात्रा

आजमगढ़ 17 अगस्त 22
आज़ादी का अमृत महोत्सव पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है तो वही पुलिस महकमा भारत माता की रक्षा करने का प्रण लिए और हमारी सुरक्षा का दायित्व निभाते हुए इस आजादी के अमृत महोत्सव पर्व को लेकर काफी उत्साहित रहा है।16 अगस्त दिन मंगलवार का ऐतिहासिक दिन को आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना परिसर में कई थानों के दरोगा,अधिकारी,पुलिस के जवान, मंगलवार को सायंकाल अपने अपने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा पदयात्रा का नेतृत्व एस पी आर ए श्री सिद्धार्थ कुमार कर रहे थे,तथा उनके साथ उनके जोन में आने वाले सभी थानों के प्रभारी,पुलिस के जवान जिसमे बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य , जीयनपुर थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय,महराजगंज थानाध्यक्ष कमलाकांत वर्मा,रौनापार थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय अपने अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। तिरंगा पदयात्रा बिलरियागंज थाना परिसर से ही दो पुलिस के जवान बड़ा सा बैनर लिए हाथो मे आगे चल रहे थे,और परेड की भांति तिरंगा यात्रा देश भक्ति नारो के साथ एक होकर नया चौक होते हुए पुराना चौक,बाजार खास,कासिमगंज,ब्लॉक होते हुए शहाबुद्दीनपुर पहुंचा,फिर वापस उन्ही रास्तों से होते हुए पुन: थाना परिसर में आकर राष्ट्र गान के साथ समाप्त हुआ। तिरंगा पदयात्रा के दौरान पुलिस के जवानों में काफी उत्साह देखने को मिला और भारत माता की जय,वंदे मातरम,आदि गगनभेदी देशभक्ति नारे लगाते रहे जिससे आस पास का पूरा क्षेत्र इन जवानों का परेड देख कर सिहर उठा।और कुछ लोग तो परेड को देखकर सैल्यूट मारते रहे,तथा पुलिस वालो को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे थे।

रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा
ब्यूरो चीफ
TN NEWS 24
आवाज़ जूर्म के खिलाफ़
आजमगढ़।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply