श्री गणेश जी की झांकी के साथ निकली आधा दर्जन झांकियां, रामलीला मंचन हुआ आरंभ।

।। कोसी कलां।।

श्री गणेश जी की झांकी के साथ निकली आधा दर्जन झांकियां, रामलीला मंचन हुआ आरंभ।

छाता क्षेत्र के कस्बा कोसी कलां में रामलीला संस्थान के तत्वावधान में शनिवार को प्रथम पूज्य गणेश जी की झांकी के साथ अन्य झांकियां भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी। ये सभी झांकियां बैंडबाजों की मधुर ध्वनि के साथ नगर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची।

जहां विधि विधान से गणेश पूजन कर नारद मोह लीला का मंचन किया गया। बताते चलें कि शनिवार को धीमी धीमी बारिश की बौछारों के मध्य श्री रामलीला संस्थान द्वारा सर्वप्रथम पूजनीय श्री गणेश जी की झांकी के साथ शिव परिवार, मां सरस्वती हंस पर सवार, मां शारदा, नारद जी आदि सहित आधा दर्जन झांकियां रामलीला महोत्सव के दौरान निकाली गयीं।

झांकियों का शुभारंभ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुख्य अतिथि वेदप्रकाश गोयल ने श्री गणेश पूजन कर किया। वहीं रामलीला संस्थान के पदाधिकारीगणों ने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश गोयल का स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर स्वागत किया। नगर में हर तरफ श्री गणेश और भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया।डोले में शामिल झाकियों का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ये सभी झांकियां तोताराम मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।रामलीला संस्थान के मीडिया प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि 25 सितंबर 2022, रविवार को राम जन्म की झांकी थाना रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करते हुए निकाली जाएगी। इसके बाद रामलीला मैदान में राम जन्म लीला का मंचन किया जाएगा।

इस दौरान राहुल जैन, राहुल एड., प्रमोद बठैनिया, कमल किशोर वार्ष्णेय, गिर्राज चौधरी,भगवत श्रंगारी, के.के अग्रवाल, धर्मवीर अग्रवाल, शंभू चौधरी, अजय गोयन्का, गिर्राज चौधरी, श्रंगारी विजय अगरारिया, सुभाष शर्मा, स्पर्श गोयल, अनुराग तायल, वेदगोयल, भगवत श्रंगारी, प्रियांशु सिंघल, सतेन्द्र ठाकुर, दीपक शर्मा, नवल किशोर आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार

चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें।

मो.न. 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

    सूरत में फागुन एकादशी पर गूंजा भव्य भक्ति संगीता, भक्ति में डूबे श्रद्धालु   सूरत। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन एकादशी के पावन पर्व पर सूरत शहर…

    Leave a Reply