एस.एन.मेडीकल कॉलेज,प्रशासन द्वारा लॉक किया,पीपल वाला गेट

गौरतलब: आगरा के एस.एन.मेडीकल कॉलेज,प्रशासन द्वारा लॉक किया,पीपल वाला गेट।तीमारदारों के लिए बना गम्भीर समस्या।

आगरा:एस.एन.मेडीकल कॉलेज आगरा ,जो देश के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक कॉलेज में शुमार है।

अब वर्तमान परिदृश्य में देखा जाये तो ये कोई नहीं चाहता कि इसकी विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया जाये,जिससे इसकी छवि धूमिल न हो।

गत कुछ माह से तीमारदारों के लिए ,पीपल वाला गेट ,ही एक गम्भीर समस्या का सबब बन गया है।इसको कॉलेज प्रशासन ने बन्द कर दिया है।

ये गेट मुख्य बाजार की तरफ खुलता है। ऐसे में तीमारदारों को दवाई एवं अन्य जरूरी समान लाने के लिए गेट को फाँद कर निकलना पड़ता है। नहीं तो इमरजेंसी में भी, करीब एक किलोमीटर का चक्कर लगा कर ,उन्हें मुख्य बाजार में आना पड़ेगा।

इस समस्या से महिला-पुरूष सभी जूझ रहे हैं। महिलाओं को तो भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।हकीकत तो ये है कि सभी को असुविधा हो रही है। रोजाना लोग गेट फाँदते हैं,कई तो उलझ कर गिर जाते हैं,और चोटिल हो जाते हैं।

ताज्जुब है,इस समस्या को कॉलेज प्रशासन नजरंदाज कर रहा है।

वहां के लोगों से जब मीडिया ने सम्पर्क साधा तो पता चला कि कुछ लोगों को अनैतिक लाभ के चलते इस गेट को बंद किया गया है।

सभी लोगों एवं तीमारदारों ने आगरा प्रशासन से मीडिया के माध्यम से माँग की है कि वह इस समस्या की निष्पक्ष जांच कर , समाधान कराये।

अब देखना ये है कि इस समस्या का कब तक समाधान होता है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply