फतेहपुर सीकरी में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह शिविर श्री मरुबाई देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, दूरा में आयोजित हुआ। इसका आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. मो. सरफराज आलम के निर्देश पर हुआ। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, दूरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनु वर्मा ने इसे संचालित किया।
शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ का स्वास्थ्य जांचा गया। उन्हें जरूरत के हिसाब से मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं। डॉ. मनु वर्मा ने आयुर्वेद के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने स्वास्थ्य को कैसे बचाएं और अलग-अलग बीमारियों में औषधीय पौधों का उपयोग कैसे करें, इसकी जानकारी दी। लोगों को योग और आयुर्वेद को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में संस्था प्रमुख डॉ. भूरी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. एसपी वर्मा, अरविंद कुमार, बॉबी चाहर, तुलाराम कहारबार, चौ. फौरन सिंह और मूलचंद समेत कई लोग मौजूद थे।

Updated Video





Subscribe to my channel





