पथवारी देवी के दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियां शुरू

।। कोसी कलां ।।
दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियों का शुभारंभ
पथवारी देवी के दुग्धाभिषेक के साथ 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा की तैयारियां शुरू
25 अक्टूबर को निकलेगी भव्य पदयात्रा, नगर भ्रमण के बाद मां सांचोली देवी मंदिर पहुंचेगा मां का डोल
हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद।

कोसीकलां। मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली 19वीं मां सांचोली देवी पदयात्रा को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बुधवार को मां पथवारी देवी मंदिर पर विधि-विधान के साथ दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर पदयात्रा की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कमेटी पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने मां पथवारी देवी का दुग्धाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर पदयात्रा के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा के लिए मंगल कामना की। दुग्धाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने मां पथवारी देवी के जयकारे लगाए और पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया। पदयात्रा को लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
25 अक्टूबर को निकलेगी भव्य पदयात्रा कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को मां पथवारी देवी मंदिर से मां सांचोली देवी मंदिर तक भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों एवं क्षेत्र से बड़ी संख्या में माता भक्तों के पहुंचने की संभावना है। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

कमेटी अध्यक्ष राहुल सक्सेना ने बताया कि इस बार पदयात्रा का विशेष आकर्षण मां का भव्य डोल रहेगा। मां का डोल मां पथवारी देवी मंदिर से रवाना होकर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए बथेन गेट के रास्ते मां सांचोली देवी मंदिर तक पहुंचेगा। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन एवं मां के जयकारों के साथ यात्रा में शामिल होंगे।
उन्होंने बताया कि दुग्धाभिषेक के साथ ही पदयात्रा की तैयारियों को गति दे दी गई है। कमेटी द्वारा यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल सहित आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्य किया जा रहा है। वर्षों से चली आ रही है पदयात्रा की परंपरा पदयात्रा के संयोजक बिहारी लाल एवं सौरभ बिछोरिया ने बताया कि कोसीकलां से विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए पदयात्रा निकालने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र में मां नरी सेमरी तथा क्यार के नवरात्रों में मां सांचोली देवी की पदयात्रा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ निकाली जाती है।
उन्होंने बताया कि मां सांचोली देवी की पदयात्रा का यह 19वां आयोजन है। हर वर्ष पदयात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

क्षेत्रवासियों से की अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
संयोजकों ने नगर एवं क्षेत्र के सभी माता भक्तों से अपील की कि वे परिवार सहित पदयात्रा में शामिल होकर मां सांचोली देवी का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पदयात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का भी माध्यम है। कमेटी अध्यक्ष राहुल सक्सेना ने नगर एवं क्षेत्रवासियों से पदयात्रा को सफल बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

दुग्धाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के अवसर पर प्रमुख समाजसेवी एवं भाजपा नेता तरुण सेठ, महेश अग्रवाल चक्की वाले, भोला ड्रेस वाले, दाऊ दयाल अग्रवाल, कन्हैया मंगला, यादराम मैथिल, भगवत शर्मा, राधे अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय जायसवाल, कपिल खंडेलवाल, विनोद पंजाबी सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संवाददाता –विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    श्री मरुबाई देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी दूरा मैं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया

    फतेहपुर सीकरी में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। यह शिविर श्री मरुबाई देवी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, दूरा में आयोजित हुआ। इसका आयोजन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक…

    राम भक्ति रस से सराबोर हुई बंबई वाली बगीची, सुंदरकांड के संगीतमय गायन ने बांधा समां

    अर्जुन रौतेला आगरा। बंबई वाली बगीची-खंदारी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर मंगलवार को रामभक्ति, संगीत और साहित्य के अद्भुत संगम का साक्षी बना। रामायण रिसर्च काउंसिल, निर्मल लिटरेचर एंड म्यूजिक…

    Leave a Reply