फतेहपुर सीकरी में ख्वाजा सूफी शमसुद्दीन शाह अजहरी का 50वां सालाना उर्स 21 से 24 सितंबर 2026 तक बेहद अकीदत और मजहबी रस्मों के साथ मनाया जा रहा है। यह पूरा चार दिवसीय कार्यक्रम ख्वाजा सूफी कमरुद्दीन शाह लियाकती शम्सी अजहरी हसनी जहांगीरी की सरपरस्ती में आयोजित हो रहा है।
उर्स कार्यक्रम की मुख्य झलकियां (21 से 24 सितंबर 2026)
21 सितंबर: शाम 5:00 बजे चादरपोशी और शाम 6:00 बजे हल्का-ए-जिक्र व मिलाद शरीफ।
22 सितंबर: शाम 6:00 बजे आम चादरपोशी और महफिल-ए-समा।
23 सितंबर: सुबह 10:00 बजे कुल शरीफ, महफिल-ए-समा और जश्न-ए-चरागां।
24 सितंबर (आज): सुबह 11:00 बजे से जुलूस-ए-संदल, गुस्ल, चादरपोशी, रंग और महफिल-ए-समा का आयोजन।
इस उर्स में देश भर से बड़ी संख्या में मुरीद, जायरीन और अकीदतमंद शामिल हुए।

Updated Video





Subscribe to my channel





