​खाटू श्याम बाबा के 14वें वार्षिक उत्सव का भव्य आगाज, मेंहदी उत्सव और संकीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

पार्क वैली अपार्टमेंट में सजा बाबा श्याम का अलौकिक दरबार, वृंदावन की भजन गायिका ने बांधा समां

आगरा। बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव की तैयारियां इन दिनों श्याममय होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में श्री श्याम आस्था परिवार की ओर से बीती रात बोदला स्थित पार्क वैली अपार्टमेंट में मेहंदी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा श्याम का अत्यंत मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर श्याम प्रेमी भावविभोर हो उठे। फूलों और आकर्षक सजावट से सजा बाबा का दरबार श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अनुपम केंद्र बना रहा।

मेहंदी उत्सव में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों ने पहुंचकर बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। इस दौरान वृंदावन से पधारीं श्रीजी सखी ने अपने मधुर भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल भक्तिरस में सराबोर हो गया। उन्होंने ‘राधा-राधा-राधा-राधा’ ‘हम हाथ उठाकर कहते है हम हो गये राधा रानी के’ तथा सांवरिया ले चल परली पार’ जैसे मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

भजनों की मधुर धुन और बाबा श्याम की भक्ति में श्याम प्रेमी स्वयं को थिरकने से रोक नहीं पाए। कोई हाथ उठाकर बाबा की जयकार कर रहा था तो कोई भक्ति के रंग में सराबोर होकर नृत्य करता नजर आया। पूरा परिसर राधे-राधे और जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा।

आयोजन के दौरान श्याम प्रेमियों में आगामी 12 नवंबर को होने वाले बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से बाबा श्याम की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना के साथ कार्यक्रम का भक्तिमय समापन किया।

मेहंदी उत्सव ने आगामी वार्षिक उत्सव की खुशियों को दोगुना कर दिया। हर चेहरे पर बाबा श्याम के प्रति अटूट श्रद्धा और हर मन में उनके दर्शनों की लालसा साफ झलक रही थी।

इस अवसर पर श्री श्याम आस्था परिवार के शुभम मेडतवाल, संजय मित्तल, सुमित मित्तल, विपिन मित्तल, अजय बंसल, राहुल बंसल, राजीव तिवारी, आयुष जैन, मनीष इंदौलिया, विष्णु इंदौलिया, लोकेश वर्मा, दिनेश मित्तल, जगदीश बंसल, संजीव गोस्वामी आदि बड़ी संख्या मे श्याम प्रेमी व परिवार की महिला मंडल भी उपस्थित रही।

रिपोर्ट –नीरज तिवारी

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी: बुलंद दरवाजा रोड पर बांटी मिठाई, दिया भाईचारे का संदेश

    दीपावली के अवसर पर ‘बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज’ के चेयरमैन ने मुस्लिम बच्चों संग मनाई खुशियां फतेहपुर सीकरी (आगरा)।दीपावली के पावन अवसर पर फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा रोड…

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका का दिपावली+++++++-

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट दीपावली पर घर बंद करके बाहरगांव जाने वाले नागरिकों के लिए सूरत महानगरपालिका की विशेष एडवाइजरी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचाव के…

    Leave a Reply