सम्वाददाता:- सुनील राघव

जनपद (बुलन्दशहर)

नगरपालिका भवन में हुआ मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

नारी मजबूत तो देश मजबूत – अमित वरुण अधिशासी अधिकारी नगरपालिका (जहांगीराबाद)

जहांगीराबाद नगर पालिका भवन में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम पर ईओ अमिता वरुण ने कहा की किसी भी परिस्थिति में अपना संयम न खोते हुए हर परिस्थिति में डटकर मुकाबला करना चाहिए ।लालकुआँ स्थित नगर पालिका के पुराने भवन में मिशन शक्ति के कार्यक्रम पर पालिका अधिशासी अधिकारी अमिता वरुण ने उन सभी व्यापारियों का भी धन्यबाद की जो अपने व्यापार क़ो अपनी बेटी के नाम से चलाते हें । अमिता वरुण ने कहाँ की परिवार व व्यापार में बेटियों का नाम आगे लिया जाए जिससे उस परिवार की नई पहचान बने। इससे बालिकाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और जीवन में बेहतर कर सकेंगी नारी । पालिका लिपिक उधमसिंह पालिका एसआई राकेश कुमार व एडवोकेट दीपक गुप्ता ने मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया। उनकी हिचकिचाहट और डर को दूर करते हुए महिलाओं और बच्चियों को उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत विधिक सेवा प्रावधान, विषम परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण टोल नंबर की भी जानकारी दी गयी। इस मौके सभासद प्रवीन शिशोदीया, कल्पना अग्रवाल , लक्ष्मी देवी, राखी,  ब्रजेश, सुशीला देवी, प्रति शर्मा , खुशनुमा , अनम कुमारी, कौशरजंहा , सबरा बैगम आदि महिलाएं व पालिकाकर्मी अशोक कुमार, कम्पूटर आपरेटर राजू, धर्मवीर आदि मौजूद रहें।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर जी आई डी सी पांडेसरा संगठन के सहयोग से रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए हर प्रकार के मजदूरों के लिए रसोई का सिस्टम चालू किया जिसमें ₹50 में मजदूर को भर पेट खाना मिलेगा खाना खाने और पार्सल ले जाने की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई गई है

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सूरत में गैस संकट के बीच श्रमिकों के लिए भोजन व्यवस्था, टेक्सटाइल उद्योग ने दिखाई एकजुटता गुजरात प्रदेश सूरत के पांडेसरा जी आई…

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के मांडवी/ मांगरोल तहसील के कटवा गांव के किसानों की समस्या को लेकर गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने मुख्यमंत्री को को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट उकाई राइट बैंक कैनाल में कटाव: किसानों को तत्काल मुआवजा एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग गुजरात प्रदेश सूरत जिले के मांडवी/मांगरोल तालुका के…

    Leave a Reply