यातायात माह: हम सुरक्षित तो सब सुरक्षित

सड़क पर मत करो इतनी मस्ती, क्योंकि जिंदगी नहीं है सस्ती : मित्तल

यातायात निरीक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति किया जागरूक

अर्जुन रौतेला (आगरा)। “आगरा वनस्थली विद्यालय” झरना नाला छलेसर आगरा में यातायात निरीक्षक संजीव कुमार गौतम, उप निरीक्षक अंबुज त्यागी,  विष्णु कुमार शर्मा, हेड कांस्टेबल राज कुमार गौतम, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह व रघुराज द्वारा छात्र छात्राओं को यातायात नियम व सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसमें उन्होंने पंपलेट और हैंडबिल के जरिए बहुत से यातायात चिन्हों के बारे में भी विस्तृत जानकारियां दी।

इस दौरान विद्यालय अध्यक्ष वी.के. मित्तल व निर्देशक मनीष मित्तल ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात के नियमों का पालन करने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने व रेड लाइट और ग्रीन लाइट के नियमों का पालन करने की सलाह दी।

विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती रीना जालान व श्रीमती स्वाति चंद्रा ने यातायात निरीक्षकों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
मिग्फ्रे कोऑर्डिनेटर श्रीमती नूपुर सिंघल ने वाहन चलाते समय मोबाइल ना चलाने की सलाह दी वह दुर्घटना से देर भली का नारा भी दिया।

इस दौरान विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं अनु गुप्ता, रोहित गोयल, अबुल मुजाहिद, वरुण कुमार, सुनील, लक्ष्मी, वेद, रश्मि, पूजा, प्रीति, मीना, डिंपल, शिवानी, आरुष चौधरी, निधि, वंदना आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत महा नगर पालिका ने नागरिकों से++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट *गुजरात प्रदेश के सूरत महानगरपालिका के वित्तीय वर्ष 2027-2028 के प्रारूप बजट के लिए नागरिकों से सुझाव आमंत्रित** *गुजरात प्रदेश सूरत।* सूरत महानगरपालिका…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के लोकप्रिय लोकसभा सांसद श्री मुकेश भाई दलाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट झारखंड में जैन श्रद्धालुओं की बस दुर्घटना में दो की मौत, 10 से अधिक घायल – सांसद मुकेश दलाल ने घायलों के समुचित…

    Leave a Reply