बहराइच * बेरहम पति ने पत्नी को बेदर्दी से उतारा मौत के घाट * मनोज त्रिपाठी

डंडों से पीटकर पत्नी को पति ने उतारा मौत के घाट*

बहराइच। रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत निधि नगर संकल्पा गांव निवासिनी प्रमिला को उसका पति विनोद कुमार साहू ने ही अपने पत्नी को डंडों से पीट-पीट उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को खींचकर बाग में पहुंचा दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बार बार पति के बयान बदलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम निधि नगर संकल्पा निवासी प्रमिला देवी (35) पत्नी विनोद कुमार का शव जैतापुर गांव में स्थित आम के बाग में पड़ा मिला। मौके पर संघर्ष करने और लाठियों से पिटाई के सबूत पाये गये। पति विनोद कुमार ने शव बरामद होने की सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चौधरी चरण सिंह उर्फ गब्बर सिंह को दी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने महिला के शव की तलाश शुरू की काफी देर बाद पति के निशान देही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया इसके बाद पुलिस को पति विनोद कुमार ने तीन लोगों पर लाठियों से पीटकर हत्या किए जाने की तहरीर दी लेकिन बार बार पति द्वारा बदले जा रहे बयान से पुलिस भी हैरत में पड़ गई। जबकि पति विनोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गयी है। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि जैतापुर गांव निवासी अवध कुमार सिंह की बाग से महिला का शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर डंडे, चप्पल और संघर्ष के निशान भी मिले हैं। मालूम हो कि महिला की शादी 20 वर्ष पहले हुई थी यह गांव के लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस लगभग चार घंटे बाद पहुंची। जबकि शव सुबह 11 बजे से ही बाग में पड़ा था ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने महिला की हत्या सुबह ही कर दी थी। गांव के लोगों ने बताया कि मृतक महिला की दो बेटी और एक चार वर्ष का पुत्र भी हैं, //. मनोज त्रिपाठी 8081466787.

Follow us on →     
IMG-20241223-WA0034

Updated Video
 
IMG-20241223-WA0034
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    ग्राम- सिलेटनगंज पोस्ट बलहा तहसील - थाना- नानपारा जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), मानवाधिकार कार्यकर्ता - जिला संयोजक मानवाधिकार जन निगरानी समिति बहराइच ! स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होली के पावन पर्व पर संगीतमय कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    उत्कल ब्राह्मण परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रंग पर्व होली महोस्छव धूम धाम से मनाया गया गुरु वार को संध्या 7 बजे से रंगस्छोब कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, सनातन धर्म के सभी…

    बहराइच * मेडिकल कॉलेज का राज्य स्तरीय टीम ने किया निरीक्षण *मनोज त्रिपाठी.

    आज 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय टीम ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ की प्रोफेसर डॉ. शालिनी त्रिपाठी के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज बहराइच के…

    Leave a Reply