भाजपा महिला मोर्चा ने दिए सुषमा स्वराज अवार्ड
शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
आगरा:–भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवार्ड की शुरुआत की गई। ब्रज क्षेत्र कार्यालय में शहर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष उपमा गुप्ता और कार्यक्रम प्रभारी आशा अग्रवाल के द्वारा आयोजित सुषमा स्वराज अवार्ड कार्यक्रम में शहर की गणमान्य हस्तियों ने प्रतिभाग कर महिलाओ का उत्साह वर्धन किया। मीडिया प्रभारी अनामिका मिश्रा ने बताया की समाज में महिलाओं की उपस्थिति को गौरवान्वित करने वाली अलका सिंह, श्रुति सिन्हा, अनुराधा शर्मा और अनीता पाठक अंजू दहलानी ,कौर, गोयल जी को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने कहा की भाजपा के शासन में महिलाओं को आधी रात अकेले निकलने में भी डर नहीं लगता है। भाजपा के शासन में महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में पुरुषों से आगे निकल कर समाज के उत्थान का काम कर रही हैं।
कार्यक्रम प्रभारी आशा अग्रवाल ने बताया की ब्रज क्षेत्र महिला मंडल ने आदरणीय स्व सुषमा स्वराज जी के नाम से अवार्ड शुरू किए हैं। जिस तरह सुषमा जी देश को आगे बढ़ाने और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करती थी। इस अवार्ड से महिलाें को समाज के उत्थान में भागीदारी करने की इच्छा बढ़ेगी।
Updated Video




Subscribe to my channel


