अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस पर लाठियों व चाकुओं से हमला, SHO और 6 पुलिसकर्मी घायल

Rajasthan News: उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र में एक वॉन्टेड हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने ही घात लगाकर हमला कर दिया। लाठियों और चाकुओं से किए गए इस हमले में एसएचओ समेत 7 पुलिसकर्मी घायल।

उदयपुर पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अजयपाल लांबा के अनुसार हमले में घायल हुए सातों पुलिस कर्मियों का उदयपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सभी की जान खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि मांडवा थाना क्षेत्र के कुकावास क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी के छिपे होने की सूचना मिली थी । यह अपराधी लूट, डकेती इस तरह के प्रकरणों में वॉन्टेड होने के साथ साथ मांडवा में भी पिछले एक महीने पहले हुई वारदात में वॉन्टेड था।

 

मिली जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पुलिस की टीम पर पथराव भी किया। पुलिस कर्मियों पर लाठी, चाकुओं से हमले के दौरान गोलीबारी भी की गई।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply