इगलास में एसडीएम व सीओ ने की नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के साथ बैठक, चुनाव को लेकर दिए दिशा निर्देश 

यूपी अलीगढ़

इगलास में एसडीएम व सीओ ने की नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के साथ बैठक, चुनाव को लेकर दिए दिशा निर्देश

वोटरों को लुभाया तो खैर नहीं : एसडीएम इगलास

  1. इगलास। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पंचायत इगलास व बेसवा में चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के साथ उपजिलाधिकारी इगलास महिमा, सीओ इगलास राजीव द्विवेदी, तहसीलदार इगलास गजेन्द्रपाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक इगलास प्रवीन कुमार सिंह ने बैठक ली। बैठक में मौजूद अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों को दिशा निर्देश दिए। एसडीएम इगलास महिमा ने कहा कि सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव आयोग द्वारा जारी की गयी गाईड लाइन का अक्षरशः पालन करेंगे। बिना अनुमति के चलने वाले प्रचार वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही लाउडस्पीकर वाले प्रचार वाहन नियमों से परे तेज ध्वनि से प्रचार करते मिलें तो उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। वोटरों को लुभावने के लिए यदि किसी प्रत्याशी ने शराब व पैसा बांटने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं है। सीओ इगलास राजीव द्विवेदी ने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटना प्रत्याशियों को महंगा पड़ सकता है। पुलिस द्वारा मुखबिरों का जाल फैला दिया गया यदि किसी प्रत्याशी की शराब बांटने की सूचना मिली तो वह सलाखों के पीछे होगा। तहसीलदार इगलास गजेन्द्रपाल सिंह ने बताया क्षेत्र में एसएसटी व एफएसटी की टीम सक्रिय है चुनाव आयोग द्वारा जारी की गयी राशि पर ही प्रत्याशी खर्च करें। किसी प्रत्याशी द्वारा यदि कैंप लगाकर भंडारा लगाया तो नियमानुसार मुकदमा लिखा जाएगा। सभी प्रत्याशी परमिशन लेकर फ्लेक्स पोस्टर आदि छपवा सकते हैं। कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने प्रत्याशियों से स्पष्ट रूप से बताया कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रक्रिया में यदि कोई भी व्यक्ति खलल डालने का प्रयास करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। अवैध मतदान फर्जी पहचान पत्र बनाने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों से किसी भी दशा में कानून को अपने हाथ में ना लेने की अपील की है। साथ में कोई समस्या होने पर पुलिस प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार इगलास मंयक गोयल व स्वेता जिंदल रहे मौजूद। #नगर निकाय चुनाव 2023
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ने किया कोरियोग्राफर्स को सम्मानित

    अर्जुन रौतेला आगरा। एकता सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में आज विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन जीजी हॉस्पिटल, संजय पैलेस, आगरा में…

    आगरा कॉलेज, आगरा में शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

    अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा बी.एससी. (षष्ठम सेमेस्टर) के विद्यार्थियों की…

    Leave a Reply