मां ने ही करवाया अपने 6 साल के बच्चे का अपहरण, जानें मामला

Rajasthan News: सीकर जिले के दांतारामगढ़ थाना क्षेत्र के खाचरियावास में 6 साल के बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। बाद में जब सच का खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई दरअसल बच्चे का अपहरण किसी और ने नहीं मां ने ही कराया था। बाद में पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल पुलिस को जानकारी मिली कि खाचरियावास कस्बे में घर के बाहर खेल रहे 6 साल के गौरव को दो महिलाओं और एक पुरुष ने मिलकर किडनैप कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी। सीसीटीवी कैमरे और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर रात भर पुलिस बच्चे की तलाश करती रही। साथ ही गौरव की तलाश के लिए बानसूर मनोहरपुर, जयपुर आदि स्थानों पर दबिश भई दी गई। अंत में पुलिस को बच्चे को ढूंढने में सफल रही।

एसएचओ मदन कड़वासरा के अनुसार बच्चे की तलाश के बाद पूरा सच सामने आ गया है। 6 वर्षीय गौरव का अपहरण उसी की मां रेणु ने अपने साथियों के साथ मिलकर करवाया था और अपने साथ लेकर चली गई। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि बच्चे की मां रेणु और पिता जितेंद्र कुमार के बीच दहेज प्रताड़ना का मामला कोर्ट में जारी है।

 

कोर्ट के आदेश से बच्चे का भरण पोषण पिता को ही सौंपा गया है। वहीं बच्चे की मां रेणु ने मौका पाकर घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बहलाया और अपने साथ ले गई। बच्चे के दादा सत्यनारायण स्वामी की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    कागज़ी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, 5.07 करोड़ की फर्जी आईटीसी का भंडाफोड़

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा में राज्य कर विभाग की जांच के दौरान इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़ा एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ…

    Leave a Reply