सीएम योगी आज सीतापुर, लखीमपुर, बलरामपुर और गोरखपुर में चुनावी सभा करेंगे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गाजियाबाद व मेरठ में चुनावी बैठक करेंगे।

नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सीतापुर लखीमपुर, बलरामपुर और गोरखपुर में चुनावी सभा करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी का चुनावी दौरा करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी गाजियाबाद व मेरठ में चुनावी बैठक करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11.40 बजे सीतापुर स्थित नैमिषारण्य मिश्रिख मेला मैदान, दोपहर 1 बजे लखीमपुर खीरी स्थित राजकीय इंटर कालेज मैदान और दोपहर 2.30 बजे बलरामपुर स्थित छोटा परेड ग्राउंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। योगी शाम 4.55 बजे गोरखपुर के राप्तीनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर जूनियर हाई स्कूल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    नहीं रहे देश के सबसे बुजुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बदी आज़मी

    _निज़ामाबाद से कई बार रहे विधायक, मेदांता लखनऊ में ली अंतिम सांस_ आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Leave a Reply