अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुकेश गुप्ता द्वारा 28 मई से चलाए जा रहे सघन पल्स पोलियो अभियान

आज एत्मादपुर क्षेत्र में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुकेश गुप्ता द्वारा 28 मई से चलाए जा रहे सघन पल्स पोलियो अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया गया

इस दौरान उनके साथ एत्मादपुर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा डॉ आशीष आदि उपस्थित रहे डॉ सुकेश गुप्ता द्वारा ग्राम बेनई, ग्राम चावली तथा ग्राम बिहारीपुर में निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कई घरों में तथा वहां रहने वाले लोगों से पोलियो की वैक्सीन के अलावा अन्य स्वास्थ संबंधी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी की क्षेत्र में बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की स्थिति को भी देखा इस दौरान ग्राम बिहारीपुर में आयुष्मान मित्र मयंक के कार्य से वह संतुष्ट दिखे तथा उसको और अधिक मेहनत से कार करने के लिए प्रेरित भी किया चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि 28 मई से 5 जून तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा इस दौरान 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी हालांकि पिछले लगभग 9 वर्षों से देश में कोई भी पोलियो का केस नहीं है फिर भी क्योंकि हमारे पड़ोसी देशों में अभी पोलियो समाप्त नहीं हुआ है इसलिए अभी हमको एहतियात बरतने की बहुत-बहुत आवश्यकता है इस अवसर पर बीपीएम अंशुल परवेज ब्लॉक इम्यूनाइजेशन इंचार्ज अमितांशु नारायण आदि उपस्थित रहे ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    Agra News: DM की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण बैठक, वेटलैंड और वृक्षारोपण पर फोकस

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी आगरा। जनपद में पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता तेज हो गई है। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण…

    आगरा में बुजुर्गों को मिलेगा आंखों और स्वास्थ्य का मुफ्त इलाज

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी   आगरा। जनपद आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की तैयारी की जा रही है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल…

    Leave a Reply