बलकेश्वर महालक्ष्मी मंदिर में किया गया हड्डी और जोड़ रोग कैंप का निशुल्क आयोजन

  1. आगरा

    हड्डी और जोड़ रोग जांच का निशुल्क शिविर
    आगराः बल्केश्वर में यमुना के किनारे स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा हड्डी एवं जोड़ रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 52 मरीजों का परीक्षण उन्हें दवाएं लिखी गईं और पर्याप्त उपाय बताए गए।
    मंदिर के पूर्व ट्रस्टी स्व.राधे गोपाल कपूर की स्मृति में आयोजित इस शिविर में आर्थौपेडिक सर्जन एवं अपोलो के ट्रोमा और हड्डी एवं जोड प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा.रितेश गर्ग ने मरीजों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। डाक्टर ने इस दौरान मरीजों को रोगों से बचाव उपाय बताए और एक्सरसाइज आदि भी बताईं। शिविर का शुभारंभ ट्रस्टी श्रीराम कपूर व सतीश कपूर ने किया। महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार मंदिर में यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे शुक्रवार को आयोजित किया जाता रहेगा, जिसका समय शाम पांच बजे से रात 9 बजे तक रहेगा। शिविर के उद्घाटन के मौके पर अशोक मामा, श्याम,विशाल बिंदल नीरज बिंदल ने व्यवस्थाएं संभाली।

भवदीय
संजय अग्रवाल, अध्यक्ष-महालक्ष्मी भक्त मंडल
-आदर्श नंदन गुप्ता, संरक्षक-महालक्ष्मी भक्त मंडल

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

    न्यूज़ हेडलाइन: सूरत रेलवे स्टेशन पर आफत की बारिश, परिसर बना समंदर; घुटनों तक पानी में फंसे हजारों यात्री

    सूरत यह वाकई बहुत परेशान करने वाली स्थिति है। भारी बारिश और रेलवे स्टेशन परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने (Waterlogging) के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना…

    Leave a Reply