नदी में कूद कर युवक ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में छोटी नगरिया निवासी एक युवक ने मंगलवार की शाम ईशन नदी में छलांग लगा दी। तलाश के बाद बुधवार को शव मिल सका। कोतवाली पुलिस ने शव को निकलवाने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया।

युवक ने खुदकुशी क्यों की इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके।

 

कोतवाली क्षेत्र के छोटी नगरिया निवासी पुनीत कुमार (32) मंगलवार की सुबह घर से निकल आया था। वह शाम तक जब घर वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। पुनीत की तलाश शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद नगला बनवारी के पास ईशन नदी पुल पर उसकी चप्पल और साइकिल मिलीं। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी गई। रात भर परिजन भी नदी के आसपास मौजूद रहे।

बुधवार को पुनीत का शव कुछ दूरी पर मिल गया। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता पाए। हादसे के बाद मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी

    हर संभावित जगह पर चल रहा सर्च ऑपरेशन   गाय चराने गए 45 वर्षीय बुधाभाई भरवाड़ लापता, NDRF और पुलिस की सर्च ऑपरेशन सुबह से जारी   सूरत। लगातार हो…

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    Leave a Reply