गन पॉइंट पर पति, तीन महिलाओं के साथ बलात्कार

Panipat Rape News: हरियाणा के पानीपत में 3 महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यहां आरोपियों ने हथियार के बल पर पीड़ित परिवारों से मारपीट और महिलाओं के साथ खुले में दुष्कर्म किया. साथ ही आरोपियों ने पीड़ितों से सोने और रुपये की लूट भी की. जांच मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

पानीपत में 3 महिलाओं से दुष्कर्म

पानीपत में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र इलाके के एक फार्म हाउस पर काम करने वाली तीन महिलाओं से 4 आरोपियों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया. यह घटना रात लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है, जब आरोपी फार्म हाउस पर आए और महिलाओं से खुले में बंदूक व तमंचे की बल पर हवस का शिकार बनाया और उनसे पैसे और सोना लूटकर फरार हो गए.

पतियों को बंधक बनाकर दिया रेप की वारदात को अंजाम

पीड़ित महिलाओं की ओर से दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि रात लगभग 1:00 बजे चार युवकों ने उनके पतियों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया. इसके बाद खुले में उनके शरीर के कपड़े उतारकर उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ितों ने बताया कि सभी आरोपियों ने बंदूक और चाकू लिए हुए थे. इसके साथ ही एक आरोपी ने अपने चेहरे पर रुमाल भी बांधा हुआ था.

2:30 घंटे तक चली दरिंदगी

पीड़ितों ने जानकारी दी कि रात लगभग 1:00 बजे से लेकर 3:30 बजे तक उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया इसके बाद वहां से फरार हो गए. सुबह 5:00 बजे महिलाओं ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर बंधक परिवार को कमरे से बाहर निकाला गया. जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि एक निजी फार्महाउस पर कुछ आदमी घुसे और वहां पर महिला और पुरुषों से मारपीट की.

महिलाओं का चल रहा मेडिकल चेकअप

इस घटना के बारे में जांच अधिकारी ने बताया कि महिलाओं का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है. इस जांच मे जो पुष्टि होगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आगे जानकारी दी कि महिला के पति ने दुष्कर्म होने की शिकायत दी है. उन्होंने आगे बताया कि इस घटना में चार आरोपी शामिल थे, जिन्होंने 13000 रुपये व सोने की बाली लूटी और फरार हो गए.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रामलीला महोत्सव का हुआ शुभारंभ, हनुमान ध्वज के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

    ।। कोसी कलां ।। झंडा पूजन के साथ शुरू हुआ श्रीरामलीला महोत्सव। भव्य झांकियों के साथ निकली झंडा पूजन की सवारी, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत कोसीकलां। ऐतिहासिक श्रीरामलीला एवं…

    झूठी खबर छपने पर फटकार,फर्जी शिकायत छापने का आरोप, कार्रवाई की मांग

      फतेहपुर सीकरी दैनिक चंबल टाइम्स में 11 सितंबर को एक झूठी खबर प्रकाशित करने के आरोप को लेकर कस्बा निवासी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने संपादक को भेजे शिकायती…

    Leave a Reply