सिस्टम सुधार संगठन की महत्वपूर्ण एवं मासिक बैठक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित

सिस्टम सुधार संगठन की महत्वपूर्ण एवं मासिक बैठक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन के सम्मानित पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं संगठन की विचारधारा व लड़ाई को पसंद करने वाले सम्मानित गणमान्य जन उपस्थित रहे |

आपको बता दे कि संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने व आयोजित किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर तथा संगठन के विस्तार एवं अन्य आंतरिक मजबूती को लेकर संगठन द्वारा प्रत्येक माह संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाती है, साथ ही बैठक में संगठन जोड़ो अभियान के तहत किसानों को मजदूरों को एवं

गणमान्य जनों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई जाती है, इसी संगठन जोड़ो अभियान के तहत बैठक के दौरान संगठन की सदस्यता ग्रहण करने वाले किसान योगेंद्र सिंह सिकरवार व भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन की विचारधारा व लड़ाई से प्रभावित होकर वह स्वेच्छा से संगठन में जुड़ रहे हैं, साथ ही आगे की मीटिंग में कई लोगों को सदस्यता ग्रहण कराएंगे | बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई तथा कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास की किए गए, इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कुशलपाल सिंह, (नादऊ), प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, प्रदेश महासचिव जितेंद्र सिंह त्यागी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह परमार, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर मंडल उपाध्यक्ष पवन सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सविता, जिला सचिव योगेंद्र सिंह जादौन, जिला उपाध्यक्ष (युवा मोर्चा) बृजेश चौहान, तहसील अध्यक्ष योगेश ठाकुर, समाजसेवी मुकेश सिसोदिया, कार्यालय प्रभारी जयवीर सिंह, नगर अध्यक्ष एत्मादपुर कन्हैया सोलंकी, महेश सिंह, श्यामवीर सिंह, अन्नू ठाकुर, नीशू ठाकुर आदि समस्त सम्मानित पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व गणमान्य जन उपस्थित रहे |

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नरेगा बना कमाई का जरिया? त्यौंथर जनपद में भुगतान पर उठे सवाल ‘चढ़ावा’ की चर्चा पर फिर से गरमाया त्यौंथर जप त्यौंथर का माहौल

    आगरा में बुजुर्गों को मिलेगा आंखों और स्वास्थ्य का मुफ्त इलाज

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी   आगरा। जनपद आगरा में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी स्वास्थ्य पहल की तैयारी की जा रही है। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल…

    Leave a Reply