रामसहाय यादव को समाजवादी पार्टी ने बनाया प्रदेश सचिव

आगरा संवादाता- अर्जुन रौतेला। समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर अपनी टीम मजबूत करना शुरू कर दिया है, जिसमें आज आगरा से पूर्व जिला अध्यक्ष रहे पुराने कार्यकर्ता रामसहाय यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव एवं खैर विधान सभा से संगठन प्रभारी बनाया है।

प्रदेश सचिव बनने के पश्चात प्रथम बार आगरा आने पर जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा के साथ बटेश्वर भोले नाथ जी के दर्शन कर आशिर्वाद लिया, इसके बाद भदरोली जिला अध्य्क्ष श्रीकृष्ण वर्मा के निवास पर सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्तायो ने फूल मालाओं से लाद दिया। जगह जगह कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

रमाडा होटल, फतेहाबाद रोड़ पर बड़ी संख्या फूल- मलाओं के साथ पहिले से उपस्थित नेता व कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. राजीव यादव, पवन यादव ने नोटो की माला पहनाई। संजय खान, लखेन्द्र प्रधान ने 22 किलो फुलो की माला पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद फतेहबाद रोड जिला कार्यालय पर सुरेंद्र चौधरी ने साफा बाँधते हुए शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि निश्चित रूप से यादव जी के दिशा निर्देश में सभी समाजवादी कार्यकर्ता आगामी चुनावों में रिकॉर्ड बनाने को उत्सुक हैं।

यह स्वागत का सिलासिला प्रदेश सचिव राम सहाय यादव के निवास पर समापन हुआ, पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्तायो ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

स्वागत में रहे जिले के मुखिया जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा, जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, राकेश धनगर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह गुर्जर, तेजवीर सिंह बघेल, राहुल गुर्जर, पवन कुमार, राजीव यादव, असलम वारसी, संदीप, देवेन्द्र राजपूत, विवेक, कमलेश, डॉ अवदेश यादव, रमेश यादव (वरिष्ठ कार्यकर्ता, बैंक), सोनू कुशवाह, विपिन, लखेन्द्र प्रधान, सुभाष, मनीष, दिनेश सिरोही, रामवीर कुशवाह, प्रेम सिंह, नवनीत शर्मा आदि के साथ जिला मीडिया प्रभारी पवन प्रजापति मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत जिले के चौरासी तहसील के हजीरा औद्योगिक क्षेत्र की उद्योग इकाइयों में स्थानिक लोगों को रोजगार एवम् अन्य सुविधाओं तथा ठेकेदारों द्वारा मज़दूरों पर अत्याचार रोकने हेतु गुजरात प्रदेश कांग्रेस महा मंत्री श्री दर्शन कुमार ए नायक ने विभागीय अधिकारियों को लिखा पत्र

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हजीरा औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिक शोषण व श्रम क़ानूनों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की मांग सूरत ज़िले के चोर्यासी तालुका स्थित हजीरा…

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर की दो सौ करोड़ रुपए कीमत की जमीन घोटाले और पत्रकार को बेरहमी से पीटने के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता श्री अतुल भाई दवे जी ने की गृह मंत्री से कार्यवाही करने की अपील

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट ( गृह मंत्रीजी, इनका जुलूस निकाला जाए ) अहमदाबाद में एक पत्रकार पर हमला कर मारपीट का वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने की…

    Leave a Reply