शिवहरे समाज का निःशुल्क वैवाहिक परिचय सम्मेलन 19 को, जुटेंगे देशभर से विवाह योग्य जोड़े

शिवहरे समाज एवं शिवहरे वाणी के संयुक्त तत्वावधान में सूरसदन में होगा वृहद स्तर पर आयोजन

− केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद यशाेनायक और स्टांप पंजीकरण शुल्क राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जैसवाल होंगे मुख्य अतिथि

आगरा संवादाता अर्जुन रौतेला। यूं तो सात जन्मों का वैवाहिक रिश्ता पहले से ही तय होता है किंतु रिश्ते काे बनाने के लिए कोई न कोई माध्यम अवश्य ही बनता है। भविष्य के वर− वधुओं का रिश्ता तय करने के लिए शिवहरे समाज एवं शिवहरेवाणी संयुक्त रूप से प्रयास करने जा रही है। 19 नवंबर को आगरा में पहली बार निःशुल्क कलचुरी(वैश्य) वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित होगा।


गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित बृजभाेग रेस्टोरेंट में आयोजन का पोस्टर विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि विजय शिवहरे आगरा− फिरोजाबाद एमएलसी (विधायक) ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर का परिचय सम्मेलन भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के अवसर पर 19 नवंबर को सूरसदन में होगा। करीब 2 हजार से अधिक लोग आयोजन में शामिल होंगे।


कार्यक्रम संयोजक एवं शिवहरेवाणी के संपादक सोम साहू ने बताया कि परिचय सम्मेलन में यूपी समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, बिहार आदि राज्यों से विवाह योग्य युवक युवतियां आएंगे। जिनमें से दर्जनों उच्च शिक्षा प्राप्त एवं मल्टी नेशनल कंपनियों में कार्यरत भी हैं। आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री श्रीपद यशाेनायक(गोवा) और स्टांप एवं पंजीकरण शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जैसवाल होंगे।


रामसिया विकास गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन में जायसवाल, पोरवाल आदि कलचुरी वैश्य समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर श्री दाउजी मंदिर, सदरभट्टी के अध्यक्ष विजनेश शिवहरे, श्री राधाकृष्ण मंदिर लोहामंडी के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, कुलभूषण गुप्ता(राम भाई), आशीष शिवहरे, मुकुंद शिवहरे, रवि गुप्ता, धर्मेश शिवहरे, हिमांशु शिवहरे, विकास गुप्ता, अशाेक गुप्ता, अंकित गुप्ता, केके शिवहरे आदि उपस्थित रहे।

फोटो, कैप्शन− आवास विकास कॉलोनी स्थित बृजभाेग रेस्टोरेंट में शिवहरे समाज एवं शिवहरेवाणी द्वारा आयोजित होेने जा रहे परिचय सम्मेलन का पोस्टर विमोचन करते एमएलसी विजय शिवहरे, रामसिया विकास गुप्ता, सोम साहू व अन्य।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    गुजरात में आ रहे चुनाव के बीच गुजरात प्रदेश नवसारी जिला कांग्रेस में बड़ा विवाद शहर प्रमुख पर लगे गंभीर आरोप

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश नवसारी में कांग्रेस के भीतर बड़ा विवाद, शहर अध्यक्ष पर गंभीर आरोप गुजरात प्रदेश नवसारी शहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में उस…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के राजस्थान युवा संघ के निडर साहसी एवम् मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी शेखावत की मौत का समाचार मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के पूर्व गुजरात प्रमुख श्री सी आर पाटील एवम् विधायक श्री मति संगीता पाटिल

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश सूरत शहर के राजस्थान युवा संघ के अध्यक्ष तथा कपड़ा उद्योग से जुड़े जाने-माने व्यापारी विक्रमसिंह शेखावत का हार्ट अटैक के…

    Leave a Reply